भरभराकर गिरा रानीपोखरी पुल, नदी में गिरे कई वाहन

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से उफान पर आई नदियों ने अब मैदानी इलाकों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस बार बारिश से विकराल हुई नदियों ने राजधानी देहरादून के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। सुबह ही मालदेवता की तरफ जाने वाली सड़क को बरसाती नदी अपने साथ बहाकर ले गई. तो वहीं, 12.20 बजे के करीब रानीपोखरी स्थित नदी के ऊपर बना पुल भी भराभराकर गिर गया। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बरसाती नदी पुल के नीचे से गुजर रही थी और ऊपर से गाड़ियां सवारी लेकर देहरादून की तरफ आ रही थीं। अचानक पुल का बीच का हिस्सा ढह गया। गनीमत यह रही कि अभीतक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। रानीपोखरी से आई तस्वीरें इस बात की तस्दीक कर रही हैं कि जिस वक्त यह हादसा हुआ होगा और उस वक्त जो लोग सफर कर रहे थ। उनका क्या हाल हुआ होगा। वहीं, अब इस पुल के टूटने से एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह पुल ऋषिकेश-देहरादून को जोड़ने वाला सबसे बड़ा पुल है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।