भारी बारिश से फूलों की घाटी मार्ग पर पुल बहा

चमोली। भारी बारिश के चलते फूलों की घाटी को जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां द्वारिपुल के पास बना एक पुल बह गया है। जिससे पर्यटकों की आवाजाही रुक गई है। वन विभाग मजदूर लेकर रास्ते को बनाने में लग गया है।फूलों की घाटी के रेजर बृज मोहन भारती ने बताया कि आज पर्यटकों को घाटी में नहीं जाने दिया जाएगा। जल्द ही रास्ता बनने के बाद फिर से घाटी में आवाजाही होगी।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नागुण के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था, लेकिन यहां मार्ग को बाद में खोल दिया गया। टिहरी में सोमवार सुबह से तेज बारिश लगातार जारी रही। जिले के 8 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।