बोल्डर और मलवा आने से रामनगर-सराइखेत, बैज़रो मार्ग बंद दोपहर कर बाद खुलने की संभावना

बोल्डर और मलवा आने से रामनगर-सराइखेत, बैज़रो मार्ग बंद दोपहर कर बाद खुलने की संभावना

मरचूला। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद रामनगर – सराईखेत-बैज़रो मार्ग बंद हो गया है। सराइखेत से मरचूला आने वाला मार्ग झाड़गांव के पास से बंद है, फिलहाल मार्ग में जेसीबी लगाई गई है। दूसरी तरफ बैज़रो की ओर से आने वाला मार्ग भी करकोडाइल पॉइंट से आगे रामनगर की ओर बंद है। सराइखेत दिल्ली, देघाट-दिल्ली, बैज़रो-दिल्ली की बसें रास्ते मे फसी हुई हैं, कई यात्री 15 कीलोमीटर पैदल चलकर मरचूला पहुंचे हैं। फिलहाल मार्ग को साफ करने के लिये जेसीबी मशीन लगाई गई है।

IMG-20210814-WA0019-222x300 बोल्डर और मलवा आने से रामनगर-सराइखेत, बैज़रो मार्ग बंद दोपहर कर बाद खुलने की संभावना
दोनों मार्गों के दोपहर के बाद ही मार्ग खुलने की संभावना है।
अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी रानीखेत के अनुसार झड़गाव में
जेसीबी लगी है,उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्ग जल्द ही खुल जाएगा।  दूसरी तरफ मरचूला से आगे  रामनगर की ओर वाले मार्ग पर भी जेसीबी लगाई गई है।

IMG-20210814-WA0022-300x169 बोल्डर और मलवा आने से रामनगर-सराइखेत, बैज़रो मार्ग बंद दोपहर कर बाद खुलने की संभावना

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।