चम्पावत के मां बाराही धाम देवीधुरा में बावन वीरों का हुआ आह्वान

चम्पावत के मां बाराही धाम देवीधुरा में बावन वीरों का हुआ आह्वान

लोहाघाट (चम्पावत) : विश्व प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा के ऐतिहासिक खोलीखांड दुबाचौड़ मैदान में प्राचीन काल से चली आ रही वीराचार पूजन परंपरा को चार खाम सात थोक के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को शारीरिक दूरी के नियमों के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। वीराचार पूजन पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी पूर्ण विधि विधान के साथ खोलिखाड़ दुबाचौड़ की परिक्रमा के साथ शुरू हुई। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ वीरों का आहवान किया।

मां बाराही धाम में दिगम्बरा शक्ति पीठ की गुफा जिसे लोक प्रचलित भाषा में गव्योरी के नाम से जाना जाता है।प्रवेश द्वार में स्थित कलुवा बेताल संग चौसठ योगिनी और बावन वीरों का आहवान किया गया। ग्राम सभा बैरक के माहरा परिवारों ने मंदिर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर में  ओगल चढ़ाया। संस्कृत महाविद्यालय के वेदपाठी छात्रों ने संस्कृत सप्ताह के दिवस के रूप में बाराही मंदिर में पूजा अर्चना के साथ वेदपाठ किया। संस्कृत सप्ताह विद्यालय में मनाया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।