पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, सीएम योगी बोले- राम की शरण में आज चले परम रामभक्त…

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया है। उनको बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी है। 21 अगस्त को लखनऊ में कल्याण सिंह का निधन हो गया था. वो 89 साल के थे. वह पिछले करीब डेढ़ महीने से पीजीआई में भर्ती थे। उनके अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
इस दौरान सीएम योगी ने कल्याण सिंह की अंतिम विदाई पर ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने लिखा,’ रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज..’राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज।।
इससे पहले आज कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी यहां पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। उनके अलावा यूपी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंचे। सीएम योगी समेत कई मंत्री पहले से ही यहां मौजूद थे। नरौरा के बच्चा पार्क स्थित अंत्येष्टि स्थल पर केशव प्रसाद मौर्य सहित कई राजनीतिक हस्‍तियां मौजूद रहीं। अंतेष्टि स्थल पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। अंतेष्टि स्थल के पास लोगों की भारी भीड़ रही। पुरहित मंडल ने शांति पाठ शुरू क‍िया। प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया
गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने के लिए अतरौली पहुंचे हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान कल्याण सिंह की कर्म भूमि अतरौली पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अमित शाह व शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को वहां पर श्रद्धांजलि दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।