बागेश्वर में सरयू नदी के किनारे नगर पालिका करा रही अवैध निर्माण

बागेश्वर में सरयू नदी के किनारे नगर पालिका करा रही अवैध निर्माण

बागेश्वर: एक तरफ प्राधिकरण नियमों की बात करता है. वहीं, दूसरी तरफ जिला विकास प्राधिकरण की नाक के नीचे नदी किनारे नगर पालिका निर्माण करा रहा है, जिसकी जानकारी जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को नहीं है.

बागेश्वर में जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी गहरी नींद मे सोए हैं. बता दें कि जिला विकास प्राधिकरण के नियमों के तहत नदी किनारे 30 मीटर के एरिया में किसी भी तरह का निर्माण करना गैरकानूनी है, इसके बावजूद नगर पालिका नदी किनारे निर्माण कर रहा है, जिसकी जिला विकास प्राधिकरण को खबर तक नहीं है.

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मैं यहां कुछ ही समय पहले आया हूं. ऐसे में उनको इस तरह के किसी निर्माण की जानकारी नहीं है. जबकि जिस जगह पर ये निर्माण हो रहा है, वहां पर 2 दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री और सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे.

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जानकारी ली जाएगी. वहीं नगर पालिका के ईओ से जब इस बारे मे सवाल पूछा गया तो वो व्यू प्वाइंट की बात दोहराने लगे.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

75 वैं स्तंत्रता दिवस और अमृत महोउत्सव के शुभ अवसर पर देहरादून के बंजारावाला में भद्री गेस्ट हाउस के प्रांगण में एक भब्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Next post

दिल्ली के ठगों ने जमीन दिलाने के नाम पर कर्नल से की सवा करोड़ की धोखाधड़ी