उत्तरकाशी दुग्ध संघ के नए प्रशासक बने गिरीश भट्ट, शासन ने जारी किया आदेश

उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी जनपद के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (मातली) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े और पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गिरीश भट्ट को उत्तरकाशी दुग्ध संघ का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है डेयरी विकास विभाग, उत्तराखंड (हल्द्वानी, नैनीताल) के निबंधक ईला गिरी द्वारा आज  इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
​मुख्य विकास अधिकारी की जगह संभालेंगे कमान
​इससे पहले दिसंबर 2022 के एक आदेश के तहत उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ मातली का प्रशासक बनाया गया था। शासन द्वारा 18 जून 2026 को दी गई नई अनुमति के बाद पुराने आदेश में संशोधन किया गया है। अब उत्तराखंड सहकारी समिति अधिनियम 2003 की धाराओं के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए गिरीश भट्ट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​आदेश के अनुसार, गिरीश भट्ट (पुत्र स्वर्गीय श्री सूर्य प्रकाश भट्ट, निवासी- आर्य ब्रिज, सुनारगांव देवीसौड़, उत्तरकाशी) तत्काल प्रभाव से दुग्ध संघ मातली के प्रशासक का कार्यभार संभालेंगे। वह दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी के पुनर्गठन होने तक इस पद पर बने रहेंगे और समिति के सभी प्रशासनिक कार्यों को संचालित करेंगे।
​राजनीतिक हलकों में सक्रिय कार्यकर्ता और प्रखर चेहरा होने के कारण गिरीश भट्ट को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।

Share this content:

Previous post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री ने आवास पर अधिकारियों संग किया योगाभ्यास, योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Next post

मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून; प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा