दिव्यांग बालिका को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

दिव्यांग बालिका को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

कोटद्वार।नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने एक दिव्यांग बालिका को समस्या से जूझने पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। अब बालिका को अस्पताल आने जाने में कठिनाई नही आएगी।ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरजा गोयल को नीरज सेमवाल जी ने बताया कि नरेंद्र नगर निवासी 15 वर्षीय संजना का जौलीग्रांट अस्पताल में डायलिसिस चल रहा है, दिव्यांग होने के चलते संजना को व्हीलचेयर ना हो पाने के कारण काफी दिक्कतें होती है। यह बात नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट को मालूम हुई तो उन्होंने दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर देने का निश्चय किया। नीरजा गोयल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से कोठी गांव नरेंद्र नगर जिला टिहरी गढ़वाल निवासी दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर दी गई। व्हीलचेयर पाकर बालिका के परिजनों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल भी उपस्थित रही।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।