25 पेटी देसी शराब सहित एक गिरफ्तार, वाहन सीज

ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बोलेरो पिकअप वाहन में शराब तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वाहन से 25 पेटी देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की ओर से सभी चौकी और आसपास क्षेत्र में शराब तस्करी के तहत अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अभियान के तहत गठित टीम ने शनिवार की रात्रि मनसा देवी फाटक गुमानीवाला ऋषिकेश के पास चेकिंग की। इस दौरान एक गाड़ी महिंद्रा बोलेरो पिकअप के चालक को रोककर वाहन को चेक किया तो वाहन में अवैध 25 पेटी देशी शराब बरामद हुई। मौके से शराब तस्करी कर रहे विक्की मौर्य पुत्र धन सिंह मौर्य निवासी रुषा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया।देहरादूनरू कैंट कोतवाली क्षेत्र स्थित एक घर से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। चकराता रोड निवासी राजीव चावला ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके घर से चोरों ने लाखों का सामान चोरी किया है। उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
परिवार भी उनके साथ वहीं रहता है, जबकि उनकी बुजुर्ग मां देहरादून स्थित घर में रहती हैं। मां की तबीयत खराब होने के चलते वह उन्हें अपने साथ बेंगलुरु ले गए थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।