श्रीनगर में परचून की दुकान से स्मैक बेचने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर में परचून की दुकान से स्मैक बेचने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर: श्रीनगर गढ़वाल में इन दिनों स्मैक तस्करी का गोरखधंधा खूब फलफूल रहा है. तस्कर दूसरे राज्यों से स्मैक लाकर श्रीनगर में युवाओं को बेच रहे हैं और उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं. इसी क्रम में पुलिस ने पौड़ी रोड पर एफसीआई गोदाम के समीप परचून की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को रंगे हाथों स्मैक बेचते पकड़ा है. पुलिस ने आरोपी के पास से 4.6 ग्राम स्मैक बरामद की है. इस स्मैक की कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है.

इससे पहले भी श्रीनगर पुलिस हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार कर चुकी है. उसके पास से 3.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी. पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के करनाल में सरपंच रह चुका था और श्रीनगर में रेलवे के काम के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई गई स्मैक को बेचता था.

श्रीनगर कोतवाली के कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति श्रीनगर में परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।