कहीं बाघ तो कभी गुलदार के हमलों के अलावा भालू का भी हमला

रूद्रप्रयाग
उत्तराखंड में कहीं हाथी कहीं बाघ तो कभी गुलदार के हमलों के अलावा भालू का हमला भी अब आम होता जा रहा है आए दिन जंगली जानवरों के हमलों से जहां कई लोग अपने जीवन गंवा चुके हैं वही वन्यजीवों के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। यहा एक घटना रुद्रप्रयाग जनपद से आ रही है यहां बचणस्यू पट्टी गांव में बीते रोज शाम को घास काट रही महिला पर घात लगाए भालू ने हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के बीच बचाव से बमुश्किल महिला भालू के चंगुलों से छूट पाई है जिसको ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला का उपचार चल रहा है।
घटनाक्रम के अनुसार अगस्तमुनि विकासखंड के बचणस्यू पट्टी के बणगांव सोली देवी पत्नी जय सिंह (उम्र 40 वर्ष) गांव से 1 किलोमीटर दूर अपने गौशाला के पास घास काट रही थी तभी अचानक घात लगाए भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के पैर, पीठ सहित शरीर के कहीं अन्य हिस्सों पर नाखून मारकर महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने से आसपास के ग्रामीणों ने भी हो हल्ला कर दिया, जिसके बाद भालू महिला का महिला को छोड़ा, ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया जहां महिला का उपचार चल रहा है।

कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी ने कहां की क्षेत्र में लंबे समय से समय से भालू की धमक देखने को मिल रही है और आज उसने महिला पर हमला कर दिया, जिस कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित महिला के इलाज के लिए मुआवजा की मांग की है और भालू से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उचित कार्यवाही की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी सुभाष नौटियाल को घटना की सूचना दे दी है।

संकेतिक फोटो

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।