सुलोचना ईष्टवाल बनी यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला नेत्री सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून मे महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सुलोचना ईष्टवाल का फूल बुके देकर स्वागत किया।
नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण करने में महिला शक्ति की भूमिका किसी से भी नहीं है, उत्तराखंड को संवारने के लिए महिला शक्ति को ही आगे आना होगा।
सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि जल्दी ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन करके सभी पदाधिकारियों को चुनाव में जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा,  शिवप्रसाद सेमवाल,  सीमा रावत तथा यूकेडी महिला मोर्चा के सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थीं।ं

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।