तालिबान कर रहा महिलाओं-बच्चों का कत्लेआम, बेशर्म लोग कर रहे हैं समर्थन – योगी

तालिबान कर रहा महिलाओं-बच्चों का कत्लेआम, बेशर्म लोग कर रहे हैं समर्थन – योगी

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद उसको लेकर भारत में लगातार बयानबाजी हो रही है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) में विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. यूपी सीएम ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन कर रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं. ऐसे लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में हाल ही में पेश किए गए बजट की बात की. सीएम योगी ने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार देने के लिए बात की गई है, इसके अलावा एक करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन देने की योजना है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो पहले अयोध्या में झांकते तक नहीं थे, आज कह रहे हैं कि राम हमारे हैं.

यूपी सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मंहगाई भत्ता में वृद्धि की गई है, केंद्र पहले ही इसमें बढ़ोतरी कर चुकी है. सीएम योगी ने दावा किया कि देश में आज दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था उत्तर प्रदेश की है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में बजट का दायरा लगभग दोगुना हुआ है. आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं. कभी यूपी सिर्फ दंगों में नंबर एक रहता था, लेकिन अब यहां एक भी दंगा नहीं होता है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

जन आशीर्वाद यात्रा सम्पन्न , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लिया गंगा मैया का आशीर्वाद , गंगा आरती में हुए शामिल

Next post

ब्रिक्स देशों का रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट डेटा शेयरिंग के लिए समझौता