जोशीमठ-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़

चमोली। उत्तराखंड में पहाड़ लगातार खतरनाक और डरावने बने हुए हैं। ऋषिकेश से श्रीनगर के हाईवे के बाद अब चमोली ज़िले में एक पहाड़ के टूटकर हाईवे पर गिरने का वीडियो सामने आ रहा है। इस बार चमोली के जोशीमठ से बद्रीनाथ जाने वाले नेशनल हाईवे पर पहाड़ भराभराकर सड़क पर गिरने का दृश्य काफी खौफनाक है, हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस हाईवे पर आवागमन प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी होनी ही है।
हिमालचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से जानलेवा हादसे के बाद उत्तराखंड के चमोली में एक पहाड़ के बड़े हिस्से का भरभराकर गिर जाना पहाड़ी इलाकों में बड़ी आपदा का संकेत देता हुआ लग रहा है। गौरतलब है कि मौसम में लगातार बदलाव और ज़बरदस्त बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ दुर्घटनाओं के गढ़ बन गए हैं। जुलाई के आखिर तक के आंकड़ों के हिसाब से खबर थी कि चमोली में इस मानसून सीज़न में 90 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, बीते मंगलवार को उत्तराखंड की टोटा घाटी के नज़दीक नेशनल हाईवे पर भूस्खलन का एक भयानक वीडियो सामने आया था, जिसमें यात्रियों की आंखों के सामने पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा था। उस हादसे में कई लोग बाल बाल बचे थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।