हर हर महादेव के जयकारों से गुंजयमान हुए शिवालय

हर हर महादेव के जयकारों से गुंजयमान हुए शिवालय

कोटद्वार।सावन के तीसरे सोमवार पर शहर और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के शिवालयों में बारिश के बावजूद सुबह श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। श्रद्धालुओं ने तीसरे सोमवार का व्रत रखा और मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा.अर्चना करते हुए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। तीसरे सोमवार को सुबह सात बजे से कोटद्वार के सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर श्री सिद्धबली मंदिर नव दुर्गा मंदिर गीता भवन मंदिर संतोषी माता मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर शिवालयों में लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने शिव लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए लाइन पर लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने शिवलिंग पर गंगाजलए दूध और बेलपत्री चढ़ाते हुए धूप अगरबत्ती के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के सभी शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।