एसबीआई बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किसन सिंह थापा की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के निकट सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।
राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।