सीएम ने मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू को दी श्रद्धाजंलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अपर महानिदेशक रहे मेजर जनरल स्वर्गीय केजे बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल श्री के.जे बाबू ने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में लगाया। उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें युद्ध सेना मेडल भी मिला। राष्ट्रीय कैडेट कोर में भी उन्होंने सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।