महिलाओं ने यूकेडी नेता को बांधा रक्षा सूत्र

यूकेडी महिला मोर्चा के माजरी और डोईवाला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल को राखियां बांधी। डोईवाला में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की अग्रणी भूमिका रही है और अब उत्तराखंड की रक्षा करने और संवारने का कार्य भी मातृशक्ति को ही करना होगा। उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने डोईवाला मे चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान मे महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व के बाद इस अभियान में तेजी लाई जाएगी।
यूकेडी नेत्री पिंकी थपलियाल ने कहा कि इस बार डोईवाला में मातृशक्ति का आशीर्वाद उत्तराखंड क्रांति दल के साथ हैं। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कांता नवानी, पिंकी थपलियाल, राजकुमारी, बीना नेगी, भावना मैठाणी, सरिता गुसाई, शशि बाला, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, तारा देवी, निर्मला भट्ट, सीमा रावत आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।