4 सितंबर को जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम धामी सुनेंगे लोगों की समस्या

देहरादून। उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, सरकार भी जनता से नजदीकियां बढ़ाती जा रही है। अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी चार सितंबर को मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 सितंबर को जनता मिलन कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने जा रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव नजदीक है, लिहाजा आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार जुटी हुई है। इस दौरान तमाम संगठनों और लोगों की मांग पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उधर फरियादियों को भी ज्यादा से ज्यादा वक्त देकर उनकी समस्याओं के निदान के जरिए एक अच्छा संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 सितंबर को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में जनता दर्शन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में यहां पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना जाएगा। यही नहीं कोशिश की जाएगी कि समस्या का मौके पर निस्तारण कर दिया जाए। इसके लिए निश्चित समय तय किया गया है, जिसमें सुबह 10रू00 बजे से लेकर दिन में 12रू00 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकता है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।