कांग्रेस ने खटीमा से शुरू की परिवर्तन यात्रा

भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्त दिखाने का संकल्प संकल्प
खटीमा। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने खटीमा से राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। साथ ही कांग्रेस के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस में गुटबाजी को दबाने का भी प्रयास किया है। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से साढ़े चार सालों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए आज से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह शहीदों की पावन भूमि खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का काम करेगी। बता दें, परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।