लालतप्पड़ की लीसा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

देहरादून। डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर एक लिसा फैक्ट्री अचानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फैक्ट्री से धूआं व आग की लंबी लपटें उठ रही हैं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई है। फैक्ट्री तंत्र भी अपने स्तर से आग बुझाने में लगाया, लेकिन आग बेकाबू बनी हुई है। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने वाली है।
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। फैक्ट्री के आस पास आबादी एरिया भी है। हालांकि, आग अभी आसपास क्षेत्रों में नहीं फैली है। पुलिस ने बताया कि लिसा फैक्ट्री के पीछे आग लगी है, जिसमें तारपीन का तेल बनता है। तारपीन के तेल से भरे गोदाम में आग लगने से धुआं कई किलोमीटर आसपास क्षेत्रों में देखा जा रहा है। हालांकि, फैक्ट्री के दूसरे हिस्सा जिसमें तारपीन के तेल की पैकिंग की जाती है वह हिस्सा सुरक्षित है। फिलहाल आग तारपीन के गोदाम में लगी हुई है, जिस को बुझाने का प्रयास चल रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।