हर पीड़ित को न्याय दिलाने कही रहेगी प्राथमिकता-नए पुलिस कप्तान

देहरादून। राजधानी के नए कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने रविवार को पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि पीड़ित किसी समस्या को लेकर पुलिस के पास आती है ऐसे में उनकी समस्या सुनी जानी बहुत जरूरी है। जनता की समस्या सुनने और उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए रात के लिए ड्यूटी ऑफिसर की तैनाती की जाएगी। ड्यूटी ऑफिसर एसपी या सीओ स्तर का होगा जोकि शिकायत मिलते ही तुरंत उस पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में दिल्ली कमिश्नरी की तर्ज पर पुलिसिंग शुरू की जाएगी। हर पीड़ित को न्याय मिले यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जनता की सेवा करना है क्योंकि जनता सत्य के साथ रहती है। शिकायतकर्ता अधिकारियों के पास शिकायत लेकर आते हैं क्योंकि उनका अधिकारियों के प्रति अच्छी सोच और व्यवहार रहती है, लेकिन यदि थाने में पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी जा रही है तो ऐसे में कार्रवाई की जाएगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।