मसूरी- दून मार्ग पर युवक का शव मिलने से सनसनी

देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग के चुनाखाला के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव की सूचना पर मसूरी पुलिस कोतवाल राजीव रौथाण के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेना पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक बिजनौर का रहने वाला है वह 3 सितंबर को बिजनौर से मसूरी के लिए चला था परंतु और मंसूरी नहीं पहुंच पाया था। जिसको से युवक के परिजनों ने बिजनौर पुलिस और मसूरी पुलिस से युवक के ना मिलने की सूचना दी थी जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू की गई। रविवार को मसूरी चुनाखाले के पास युवक की बाइक दिखाई दी जिसकी निशानदेही पर युवक की तलाश जारी की गई वह युवक मृत अवस्था में खाई में पड़ा हुआ मिला जिसके बाद स्थानीय जनता ने पुलिस को युवक के शव मिलने की सूचना दी गई। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक सानिद बेग पुत्र तौकीर बेग उम्र 35 निवासी गांव खुसयाकी थाना किरतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश की पहचान बिजनौर के तौर पर की गई इसके बाद युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।युवक के शव को मसूरी उप जिला चिकित्सालय में लाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है वहीं युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच की जा रही है वह युवक खाई में कैसे गिरा इसकी भी जांच की जा रही है आसपास के लोगों से भी पूछताछ के लिए टीम भेजी गई है वह आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।