उडान भरने के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत, धामी वापस लौटे

 

देहरादून। इस समय की सबसे बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी. पता चला है कि उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई.
मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने के बाद बीच रास्ते से ही उसे लौटाना पड़ा है। पता चला है कि मुख्यमंत्री का चौपर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए वापस आ रहा है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।