कभी चार कान वाली बिल्ली देखी है? सोशल मीडिया पर हैं हजारों फॉलोअर्स

नई दिल्ली. इस दुनिया में कई चीजें बेहद दुर्लभ होती हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक अनोखी बिल्ली काफी चर्चा में है. दरअसल, इस बिल्ली के चार कान हैं. इसलिए ये खूब सुर्खियां बटोर रही है.

सोशल मीडिया पर फेमस है बिल्ली

ये बिल्ली तुर्की की है और सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. 4 महीने की इस बिल्ली का नाम मिडास (Midas) है और इसका अपना इंस्टाग्राम पेज भी है जिसे 46 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. गौरतलब है कि इस क्यूट बिल्ली के कान ही हैरान करने वाले नहीं हैं, बल्कि उसके सीने पर एक सफेद रंग का बर्थ मार्क भी है जो दिल के आकार का है

आपको बता दें कि तुर्की (Turkish woman adopted 4 ear cat) की रहने वाली महिला कैनिस डोसेमेसी (Canis Dosemeci) और उसके पार्टनर ने बिल्ली को गोद लिया है. कैनिस ने बताया कि उन्होंने एक एनिमल डॉक्टर से बिल्ली का चेकअप कराया, जिससे ये पता चला कि वो पूरी तरह से ठीक है. अभी कुछ महीनों तक बिल्ली का चेकअप होता रहेगा.

काफी चंचल है मिडास

कैनिस ने बिल्ली की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि मिडास अपने नए घर में बहुत अच्छी तरह से रह रही है. वो अपने बिस्तर में झपकी ले कर सोती है और अपने खिलौनों के साथ खेलती है. उन्होंने कहा कि मिडास बहुत ही चंचल बिल्ली है. वो सबसे प्यार से मिलती है. इसके अलावा वो सारा दिन सोती है और पूरी रात जागती है.

कुत्तों से है दोस्ती

कैनिस ने कहा कि उनकी बिल्ली गोद में सोना पसंद है. इसके अलावा मिडास ने घर में पले कुत्तों के साथ दोस्ती कर ली है और उनके साथ घूमना पसंद करती है. मिडास की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोग बिल्ली को काफी पसंद भी कर रहे हैं.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।