गढ़वाल में भीषण हादसा, सड़क से नदी में गिरा वाहन..1 ही गांव के दो युवकों की मौत

टिहरी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक डंपर नदी में गिर गया और दो युवकों की मौत हो गई।उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ रहे हैं..अब कोई भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब किसी हादसे की खबर सामने न आई हो। खासतौर पर पहाड़ी सड़कों पर हादसों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है। इस बीच टिहरी गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक डंपर नदी में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के बिजपुर पनियाला माेटर मार्ग पर पुल के पास एक डंपर शुक्रवार जलकुर नदी में गिर गया। ट्रक में दो युवक सवार थे और दोनों की ही मौके पर माैत हाे गई है। लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंचीं। शवाें काे नदी से निकाले के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दाेनाें सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमाेली के कंडियालगांव निवासी हैं। मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।