तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, उर्गम घाटी में शोक की लहर

पिथौरागढ। पिथौरागढ में तैनात सीमा सशस्त्र बल एस एस बी का जवान स्व राजेन्द्र सिंह नेगी 54 बटालियन एस एस बी में तैनात था 8 अक्टूबर को तबियत बिगडने के कारण हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां दिल का दौरा पड़ने से जवान ने शरीर छोड दिया ।

11 अक्टूबर सुबह चार बजे शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा घाटी में मातम पसर गया कल्प गंगा के पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में शरीर को एस एस बी के 13 जवानों ने अन्तिम सलामी दी पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अन्तिम संस्कार किया गया।

स्व राजेन्द्र सिंह नेगी अपने पीछे पत्नी बेटी और दो बेटों को छोड गया बेहद सौम्य सरल और व्यवहार का धनी व्यक्ति के जाने से उर्गम घाटी शोक में डूबी हुयी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।