CM पुष्कर 17 दिसंबर को थौलधार दौरे पर रहेंगे,प्रशासनिक अमला से लेकर नेतागण तैयारी में जुटे

टिहरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के थौलधार दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक प्रीतम सिह पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमें अधिकारी से लेकर पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह और पीडी आनंद भाकुनी ने विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

इस बैठक में टिहरी एसडीएम अपूर्वा सिंह, पीडी आनंद भाकुनी, बीजेपी के विधानसभा धनौल्टी प्रभारी राजेंद्र जुयाल, मंडस अध्यक्ष रामचंद्र समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि, बैठक में एसडीएम अपूर्वा ने राजस्व विभाग, लोनिवि, विद्युत विभाग, जल निगम, जल संस्थान समेत अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधायक प्रीतम पंवार ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की कार्य योजनाओं के संबंध में विचार विमर्श किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के आगामी 17 दिसंबर को थौलधार दौरे पर रहेंगे।उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है।इसी कड़ी में धनौल्टी विधायक प्रीतम सिह पंवार की अध्यक्षता में अधिकारी और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।जिसमें अधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी देते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।वहीं, उन्होंने हैलीपेड का भी निरीक्षण किया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।