उत्तराखंड: अगले सप्ताह से खुल सकते हैं सभी स्कूल, जल्द होगा आदेश जारी

स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। स्कूल भौतिक रूप से खेलने के साथ ही उनमें ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल अगले सप्ताह से खुल सकते हैं। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज कल में आदेश जारी हो जाएगा।

प्रदेश के सभी सरकारी, अशासीय एवं निजी स्कूल 16 जनवरी से बंद हैं। हालांकि 31 जनवरी से कक्षा 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को भौतिक रूप से खोल दिया गया है, लेकिन कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल अब भी बंद हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

स्कूलों को खोले जाने के दौरान कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। स्कूल भौतिक रूप से खेलने के साथ ही उनमें ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।