महिला अस्मिता की रक्षा से कोई समझौता नहीं, केंद्र ने दो टूक कहा

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि ऐप को लेकर जो भी मामले सामने आए, उनमें त्वरित कार्रवाई की गई।

पिछले दिनों सामने आए बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स ऐप का मामला शुक्रवार को राज्यसभा में उठा। भाजपा सांसद सुशील मोदी द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं की अस्मिता की रक्षा करना हमारा मूल दायित्व है, इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिर महिलाएं चाहें किसी भी धर्म या क्षेत्र की हों।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि इन ऐप को लेकर जो भी मामले सामने आए, उनमें त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी सरकार सोशल मीडिया को जिम्मेदार बनाने के लिए कोई कदम उठाती है तो वह अभिव्यक्ति की आजादी के हनन का आरोप लगाता है, यह सही नहीं है। हमें दोनों के बीच संतुलन रखना होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कुमाऊं के 3 जिलों में तेज बारिश का Alert, नैनीताल में बर्फ से आफत, जानें कब ठीक होगा मौसम

Next post

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: टीएमसी नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, ममता के चुनावी एजेंड थे सुपियां