शोध कार्यों को किसानों तक पहुंचाएं:प्रो. अन्नपूर्णा

गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि बागवानी सहित कृषि के अन्य क्षेत्रों में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्यों को वैज्ञानिक किसानों तक पहुंचाएं।

गढ़वाल केंद्रीय विवि के हार्टिकल्चर विभाग की ओर से विवि के चौरास परिसर स्थित विभाग के बागवानी शोध केंद्र पर शोधार्थियों और किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। इस अवसर पर गढ़वाल केंद्रीय विवि के हार्टिकल्चर विभाग के वैज्ञानिकों के जैविक पद्धति से उगाई जा रही राई सब्जी के साथ ही विभिन्न पत्तेदार सब्जियों, अमरूद की उन्नत प्रजाति, घाटी वाले इलाकों में उगाए जाने वाले शीतोष्ण फल पौधों के उत्पादन का भी आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।