सियाचिन में बलिदान देने वाले हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर

सियाचिन में ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण हुए हादसे में बलिदान देने वाले कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर लया गया। आज पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

डोईवाला (देहरादून): सियाचिन में ड्यूटी में गश्त के दौरान ग्लेशियर टूटने के कारण हुए हादसे में बलिदान देने वाले कान्हरवाला डोईवाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास पर लया गया। हरि‍द्वार में पूरू सैन्‍य सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

हरिद्वार गंगा तट पर होगा बलिदानी जगेंद्र सिंह चौहान का अंतिम संस्कार

हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान आज 25 फरवरी को ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। लेकिन इससे पूर्व ही ड्यूटी के दौरान हादसे में उनका निधन हो गया। उसके बाद मौसम खराबी के चलते बुधवार को उनका पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका। कल देर शाम उनका पार्थिव शरीर रुड़की एमएच पहुंचा। आज सुबह 25 फरवरी को ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा।

विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व सीएम ने दिया मदद का भरोसा

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनके स्वजन को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर शहीद के स्वजन को मदद देने की बात कही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।