निपुण भारत मिशन के तहत नई शिक्षा नीति के बारे में दी जानकारी

रानीखेत (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर संकुल में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का स्कूल रेडीनेस, हंड्रेड डेज रीडिंग कैंपेन और पोटली कार्यक्रम की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। द्वाराहाट के उपशिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निपुण भारत अभियान के तहत रेडिनेस कार्यक्रम और उसके तहत 12 सप्ताह में बच्चों के साथ होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने शैक्षिक स्तर में निरंतर सुधार करने पर जोर दिया।

संकुल-बग्वाली पोखर, बिंता, कुंवाली के तीन संकुल समन्वयक सहित प्रधानाध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। कोविड के कारण बच्चों में हुए लर्निंग लॉस को कम करने के लिए भी कार्यक्रम चलाने पर सहमति बनी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। सुगम कर्ता प्रीति अधिकारी, रणधीर सिंह जंगपांगी ने आरोही मॉड्यूल पर चर्चा की। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पोटली कार्यक्रम के उपयोग व उसके साथ अपनाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। यहां राधेश्याम गुप्ता, संकुल समन्वयक कमल किशोर आर्या, मनोज पंत, उदित जोशी, ललित पालीवाल, मनोज कुमार पंत, लक्ष्मी आर्या, दीपक मेहता आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।