प्रदेश में 29 नए संक्रमित, 53 हुए ठीक, सक्रिय मामले घट कर 328 पहुंचे

राज्य में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है।

उत्तराखंड में 29 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी घट कर 328 पर आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 5377 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

देहरादून जिले में 15, हरिद्वार में छह, अल्मोड़ा में तीन, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में दो-दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। सात जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91866 हो गई है।  संक्रमितों के साथ ही कोरोना मरीजों की मौतें थम गई है। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने थोड़ी राहत ली है।

संक्रमितों की तुलना में 53 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 88058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 328 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर उपचार ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 95.85 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

Next post

दो दशक से भारत को स्वर्ण का इंतजार, क्या सिंधू, लक्ष्य और श्रीकांत जीत पाएंगे सोना?