Vicky Koushal: डैपर लुक की चाह है को विकी कौशल के इन लुक्स को करें ट्राई, लड़कियां हो जाएंगी फिदा

विकी कौशल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। अपनी एक्टिंग के साथ ही विकी अपने गुड लुक्स की वजह से फैंस के चहेते है। वहीं बात करें विकी कौशल के फैशन सेंस की तो वो बेहद सिंपल और हैंडसम लुक में नजर आते हैं। जिसे देख उनके फैंस इंप्रेस हो जाते हैं। अगर लड़के लुक्स के मामले में टिप्स लेना चाहते हैं तो विकी कौशल के ये स्टाइलिश लुक जरूर काम आएंगे। इन तस्वीरों से आप सही तरीके से मिक्स एन मैच कर डैपर लुक पा सकते हैं।

विकी कौशल बेहद कम एक्सेसरीज के साथ हैंडसम लुक में नजर आते हैं। जिसे देख लड़के आसानी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। सफेद रंग की सिंपल सी टीशर्ट को अगर आप लेयर करने के लिए सोच रहे हैं। तो विकी कौशल का ये लुक जरूर ट्राई करें। राउंड नेक टीशर्ट के साथ ब्लेजर के साथ विकी का ये लुक इंप्रेसिव है।

अधिकतर लड़के शॉपिंग में कम यकीन करते हैं। तो अगर आप कुछ कपड़ों के साथ ज्यादा स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। तो विकी का ये लुक जरूर फॉलो करें। ब्लैक कलर की टीशर्ट को अलग-अलग तरीके से लेयर कर हटके लुक पाया जा सकता है। कलरफुल जैकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट परफेक्ट लुक देगी

वहीं डेनिम जैकेट और चेक शर्ट को पेयर करने का तरीका विकी कौशल से लिया जा सकता है। डेनिम जैकेट के साथ ब्लू चेक शर्ट और रिप्ड जींस में विकी कौशल का ये लुक हैंडसम लुक देने के लिए काफी है। वहीं आप चाहें तो इसे प्लेन टीशर्ट के साथ भी कैरी कर सकते हैं

विकी कौशल का मोनोक्रोम लुक ज्यादातर लड़कों को पसंद आ सकता है। ऑफ व्हाईट पैंट के साथ मैचिंग की फुल शर्ट स्मार्ट लुक देने के लिए काफी है। जिसे पहन विकी कौशल कैमरे के सामने पोज दे चुके हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Anagha Bhosale: अध्यात्म के लिए अनुपमा की ‘नंदिनी’ छोड़ने वाली हैं चकाचौंध की दुनिया, कहा- ‘यहां बहुत राजनीति है’

Next post

पांच राज्यों में हार पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस को दिखाया आईना, कहा- नेतृत्व कभी नहीं सीखेगा