WhatsApp Update: एक साथ आए कई फीचर्स, एप से बाहर निकलकर भी सुन सकेंगे वॉयस मैसेज
नए फीचर की घोषणा के साथ WhatsApp ने बताया है कि हर रोज पूरी दुनिया में करीब सात अरब से अधिक वॉयस मैसेज भेजे जाते हैं। इस फीचर को कुछ दिन पहले बीटा एप पर देखा गया था।
WhatsApp ने एक साथ कई सारे फीचर्स जारी किए हैं। ये सभी फीचर्स वॉयस मैसेज के लिए हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। जुकरबर्ग ने अपने पोस्ट में एक विजुअल पोस्ट के जरिए दिखाया है कि नए अपडेट के बाद यूजर्स को किस तरह के फायदे मिलेंगे।


