चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तोड़फोड़ मामला: पुजारी व श्रद्धालुओं का सड़कों पर जुलूस प्रदर्शन, बाजार बंद, गोपीनाथ मंदिर में महापंचायत
हक-हकूकधारियों का कहना है कि इससे पूर्व में भी कई बार मंदिर में ऑफ सीजन में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक मंदिर की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई है। इसके विरोध में गोपेश्वर व्यापार संघ ने गोपेश्वर बाजार बंद रखने का एलान किया।


