उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश के छह जिलों में मिले 23 नए संक्रमित, 115 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 115 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 23 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 19 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1241 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि छह जिलों में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

देहरादून में 14, हरिद्वार में तीन, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले में दो-दो और नैनीताल व टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 115 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
दूसरी ओर देहरादून जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिन तीर्थयात्रियों ने मास्क नहीं पहना होगा, उनका पंजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पांच सौ से एक हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए डीएम ने एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Eid Party: ईद के जश्न में दिखी शहनाज गिल और सलमान खान की क्यूट बॉन्डिंग, बोलीं- ‘छोड़ कर आओ मुझे’

Next post

कोरोना के मामलों में उछाल: सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब, पटियाला में 61 छात्र मिले पॉजिटिव