हजारों यात्री रोके: बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़, पैदल मार्ग पर भीड़ कम होने के बाद 26470 भेजे केदारनाथ

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दोनों स्थानों पर 4 से 5 हजार यात्रियों को रोका गया। पैदल मार्ग और धाम में अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए अब नियमित तौर पर अलग-अलग अंतराल पर यात्रियों को पड़ावों पर रोका जाएगा, जिससे केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालु अच्छे से दर्शन कर सकें।

बाबा केदार के दर्शनों के लिए उमड़ रहे यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड में दो-दो घंटे तक हजारों यात्रियों को रोके रखा। इस दौरान पैदल मार्ग पर भीड़ कम होने पर ही यात्रियों को केदारनाथ के लिए भेजा गया। दूसरी तरफ बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 26470 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ रवाना हुए। पिछले छह दिनों में यह दूसरा मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में यात्री भेजे गए हैं।

यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड में यात्री दबाव को कम करने के लिए बुधवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक दो-दो घंटे यात्रियों को रोका गया। यात्रा कंट्रोल रूम से बताया गया कि सुबह 8 बजे तक 18620 यात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया था। साथ ही धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के कारण रास्ते पर दो तरफा काफी भीड़ रही, जिसे देखते हुए मुख्य दोनों पड़ावों पर यात्रियों को रोका गया।

इसके बाद दोपहर 2 बजे यात्रियों को धाम के लिए भेज गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दोनों स्थानों पर 4 से 5 हजार यात्रियों को रोका गया। पैदल मार्ग और धाम में अनावश्यक दबाव न बने, इसके लिए अब नियमित तौर पर अलग-अलग अंतराल पर यात्रियों को पड़ावों पर रोका जाएगा, जिससे केदारनाथ में मौजूद श्रद्धालु अच्छे से दर्शन कर सकें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्रीलंका: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का एलान- संविधान संशोधन जल्द, भाई महिंदा के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच विपक्ष से की ये अपील

Next post

Prithviraj Song OUT: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला गाना ‘हरि हर’ रिलीज, देखें महान शासक की गौरव गाथा