Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में कुत्ते को घुमाने और पूजा कराने पर आक्रोश, भावनाएं आहत करने वालों पर कार्रवाई के आदेश

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति केदारनाथ धाम में अपने कुत्ते को भगवान नंदी की मूर्ति पर ले जा कर उसे स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि यह निंदनीय है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

केदारनाथ धाम में एक व्यक्ति के बेरोकटोक अपने कुत्ते को लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति अपने कुत्ते को मंदिर के बाहरी परिसर में घुमा रहा है।

मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि यह निंदनीय है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य कार्याधिकारी को आदेश दिया कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक लगे तथा ऐसे कृत्य करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

बदरीनाथ और केदारनाथ में अब तक तीन लाख 93 हजार 628 तीर्थयात्री आ चुके हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आठ मई से 17 मई के बीच बदरीनाथ धाम में 1,78,705 तीर्थयात्री दर्शन करने आ चुके हैं। केदारनाथ धाम में छह मई से 17 मई तक 2,14,923 तीर्थयात्री आ चुके हैं। बदरीनाथ में मंगलवार को 14,677 और केदारनाथ में 12,185 तीर्थयात्री पहुंचे।

अब तक 15 लाख से अधिक पंजीकरण

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुताबिक, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। परिषद ने अपील की है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पंजीकरण कराना बहुत जरूरी है। पंजीकरण होने के बाद ही होटल, टैक्सी की बुकिंग कराएं। परिषद की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

वाराणसी कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल, शिवलिंग की जगह पर दर्शन-पूजन समेत अन्य मामलों में अब 23 को सुनवाई

Next post

सिरों की गिनती से पता चल रही यात्रियों की संख्या, हथियार और विस्फोटक सामग्री अब आसानी से पकड़ में आएगी