3 वर्षीय बच्ची को मंदिर से घर छोड़ने के बहाने लाकर दुष्कर्म, जंगल में फेंक कर आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सख्ती के बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध और दुष्कर्म जैसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। यहां आए दिन बेटियां हैवानियत का शिकार हो रही है। ऐसी ही एक शर्मनाक घटना मुजफ्फरनगर से सामने आई हैं। यहां एक तीन साल की बच्ची को घर छोड़ने के बहाने युवक अपने साथ ले गया और दुष्कर्म कर जंगल में फेंक कर फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

जानसठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि एक बच्ची जंगल से बेहोश हालत में मिली है। बच्ची को दंपती ने कुछ समय पूर्व गोद लिया था। उन्होंने बताया कि एक युवक उसे बहला फुसलाकर मंदिर से ले गया था। तभी से परिजन उसे ढूंढ रहे हैं। कस्बे के लोगों ने बताया कि आरोपी नशेड़ी है. और पहले भी कई हरकत कर चुका है। इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जाता है कि कस्बे के एक मोहल्ले का युवक अपनी भतीजी को लेकर मंदिर गया था। वहां एक युवक घर छोड़ने के बहाने बच्ची को ले गया। बाद में बच्ची मीरापुर दलपत गांव के जंगल में बेहोश मिली। बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।