MLA Kuldeep Bishnoi Suspended – कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सभी पदों से हटाया, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप

विधायक कुलदीप बिश्नोई

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के लिए ‘क्रॉस वोटिंग’ की थी. कार्तिकेय शर्मा को बीजेपी और उसके सहयोगी दल जेजेपी का समर्थन हासिल था. पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाने के साथ-साथ पार्टी से निलंबित करने की तैयारी में है. इसके अलावा विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा. नतीजे के बाद कांग्रेस विधायक और पार्टी के अधिकृत मतदान एजेंट बीबी बत्रा ने कहा था कि पार्टी के कुलदीप बिश्नोई ने कार्तिकेय शर्मा के लिए ‘क्रॉस वोटिंग’ की. एक विधायक को वोट अवैध घोषित कर दिया गया था.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।