Dead Body Found: मोहन गार्डन के पार्क में मिली लड़की की लाश, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

Deadbody found in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की की लाश मिली है. लड़की का शव एक पार्क से बरामद हुआ है. मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है.

बॉडी पर चोट के निशान

मृतक लड़की के शरीर पर चोट के निशान है. फिलहाल अभी तक इस लड़की की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं ये भी नहीं पता चल पाया है कि वो यहां कब और कैसे आई थी. अब पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के जरिए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

पुलिस की पड़ताल जारी

लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर मौजूद है. इस संदिग्ध हत्याकांड को लेकर फॉरेंसिक पड़ताल भी हो सकती है.

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।