मसूरी में पर्यटकों ने स्थानीय युवक पर चाकू से किया हमला..

मसूरी में रविवार को 7 से 8 पर्यटकों ने एक स्थानीय युवक पर चाकुओं और डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बताया गया मामला गाड़ी को साइड ना देने की बात पर उपजा जो बढ़ते बढ़ते हिंसक हो गया। बाद में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पर्यटकों ने स्थानीय युवक की गाड़ी के साथ भी बुरी तरह तोड़-फोड़े कर डाली। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मसूरी लाइब्रेरी चौकी का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया। नाराज स्थानीय लोगों का कहना है पर्यटकों की गाड़ियां लाठी-ठंडे और हथियार के साथ-साथ शराब की पेटियों से भरी पड़ी हैं ऐसे में ये सभी लोग मसूरी में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।