सीडीएस विपिन रावत के नाम पर होगा डिफेंस एकेडमी का संचालन

श्रीनगर शहर में लक्ष्य कोचिंग संस्थान की ओर से संचालित की जा रही लक्ष्य डिफेंस एकेडमी अब सीडीएस विपिन रावत के नाम पर संचालित.

श्रीनगर शहर में लक्ष्य कोचिंग संस्थान की ओर से संचालित की जा रही लक्ष्य डिफेंस एकेडमी अब सीडीएस विपिन रावत के नाम पर संचालित होगी। एकेडमी में निर्धन छात्रों को शुल्क में विशेष छूट दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। एकेडमी के निदेशक जितेंद्र धिरवाण ने बताया कि पहाड़ में देहरादून व दिल्ली की तर्ज पर डिफेंस एकेडमी में छात्रों के लिए सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी। कहा कि देहरादून के बाद अब श्रीनगर और कोटद्वार शहर में एकेडमी के बैच पहली बार व्यवस्थित रूप से शुरू होने जा रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।