पेड़ में मजदूर का शव लटका मिलने से मचा हड़कंव

काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के गुलजारपुर वन क्षेत्र में एक मजदूर का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही शव की शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।

काशीपुर के गुलजारपुर वन क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग के बीट वॉचर को सूचना मिली कि पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही बीट वॉचर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव देखते ही बीट वॉचर ने घटना की सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों और पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा शव की शिनाख्त करने का प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।