मसाला वड़ा पाव बनाने की सबसे आसान विधि, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार

अगर आपको स्ट्रीट फूड पसंद है लेकिन कोरोना महामारी की वजह से बाहर का खाने से परहेज कर रहे हैं तो बिलकुल सही कर रहे हैं। स्वास्थ्य सबसे पहले है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपना मन मारें। बल्कि जो भी स्ट्रीट फूड आपका या परिवार के लोगों का खाने का मन है, उसे घर पर ही बना लें। आप सोचेंगे कि घर पर तो बना सकते हैं लेकिन उसमे बाहर जैसे टेस्ट नहीं आएगा। इतनी मेहनत के बाद अगर आपको स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद न मिले तो क्या फायदा। पर हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना भी सकते हैं और उसका स्वाद एकदम बाजार के जैसा होगा। तो चलिए आज बनाते हैं मसाला वड़ा पाव। इसे बनाने का हम जो आपको तरीका बताने जा रहे हैं वह एकदम ठेले वाले वड़ा पाव जैसा होगा। एक बात और ये रेसिपी आसान तो है ही, साथ ही जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी।
मसाला वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री
2 ब्रेड पाव, 2 बड़े चम्मच तेल या बटर, 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटी शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा टमाटर, 4 उबले आलू मैश किए हुए, एक छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, चुटकी भर हल्दी पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, सेंव भुजिया और भुनी  मूंगफली।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।