भोपाल-जबलपुर हाईवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल के पास सड़क का हिस्सा धंसा, कांग्रेस का आरोप भ्रष्टाचार

kalyasata

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। इससे निचली बस्तियों में पानी भराने से जनता परेशान है। अब बारिश ने सड़क और पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार की भी पोल खोल दी है। भोपाल-जबलपुर हाईवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल की सड़क धंस गई है। इस पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है। इससे निचली बस्तियों में पानी भराने से जनता परेशान है। अब बारिश ने सड़क और पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार की भी पोल खोल दी है। भोपाल-जबलपुर हाईवे पर कलियासोत नदी पर बने पुल की सड़क धंस गई है। इस पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

भोपाल-जबलपुर हाईवे पर मंडीदीप इंडस्ट्रीज एरिया के पास कलियासोत नदी पर बने पुल के पास सड़क ढह गई है। प्रशासन ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया है। यह सड़क 2020 में सीडीएस कंपनी ने बनाई थी। इससे 559 करोड़ के हाईवे के निर्माण पर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि मंडीदीप में एनएच-12 कलियासोत नदी पर बने पुल का धंसाना भाजपा के भ्रष्टाचार तंत्र की कलई खोलता है। भ्रष्टाचार के जरिए पुल का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।

वहीं एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक एमएच रिजवी ने बताया कि रविवार दोपहर में ही सड़क पर दरार दिखने पर एक तरफ का रास्ता बंद करा दिया था। रात 11.30 बजे रिटेनिंग वॉल गिरी है। दो साल पहले पुल पर यह सर्विस रोड बनाया गया था। यह पांच साल की वारंटी में है। पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बरसात के बाद इसको पुरी तरह भरवा दिया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।