उत्तराखंड में फिर बरसेंगे मेघ, देहरादून, टिहरी, पौड़ी में 12 जुलाई से बारिश का पूर्वानुमान-येलो अलर्ट

Table of Contents

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, और पौड़ी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 12 जुलाई से बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी है।
     मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान किया है।  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों में सोमवार कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जुलाई को देहरादून, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत व 13 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
       इन दोनों दिन भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले तीन चार दिन अभी बारिश जारी रहेगी।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।