दूसरों को फंसाने के चक्कर में खुल गई पोलपट्टी, शातिर के बुने जाल ने एनसीबी को भी चौंकाया

पिछले दिनों एनसीबी को एक व्यक्ति ने नशा तस्करी की शिकायत की थी। बताया था कि पंजाब से तीन लोग देहरादून में नशीली दवाएं सप्लाई करने आ रहे हैं। एनसीबी की टीम ने जब इन तीनों के वाहन की तलाशी ली तो उसमें से कुछ बरामद नहीं हुआ। एनसीबी ने जब मामले की तह तक जाने की सोची तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

एक व्यक्ति ने पंजाब के तीन लोगों को नशा तस्करी में फंसाने के लिए एनसीबी को सूचना दे दी। एनसीबी ने जांच की तो पता चला कि तस्कर वे तीनों नहीं बल्कि सूचना देने वाला व्यक्ति खुद है। लोगों को वर्किंग वीजा पर विदेश भेजता है। इन तीनों से भी पैसे लिए थे, लेकिन जब उन्होंने वापस मांगे तो उसने यह जाल बुना। एनसीबी ने आरोपी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहायक निदेशक देवानंद ने बताया कि पिछले दिनों करन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने नशा तस्करी की शिकायत की थी। बताया था कि पंजाब से तीन लोग देहरादून में नशीली दवाएं सप्लाई करने आ रहे हैं। एनसीबी की टीम ने जब इन तीनों के वाहन की तलाशी ली तो उसमें से कुछ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पंजाब में उनके घरों की भी तलाशी ली गई। एनसीबी ने जब मामले की तह तक जाने की सोची तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पता चला कि करन लोगों को विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेता है। उसके घर से 20 पासपोर्ट भी बरामद हुए। करन सिंह से जब पूछताछ की गई तो उसने ये सारी बातें एनसीबी को बताईं। उसने बताया कि पंजाब के इन तीनों व्यक्तियों से भी कनाडा भेजने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन वह उन्हें कनाडा नहीं भेज पाया। इसके बाद ये तीनों उससे पैसे वापस मांग रहे थे। लिहाजा, उसने पंजाब के तीनों युवकों को फंसाने के लिए यह कहानी बुनी थी। उन्हें पंजाब से देहरादून बुलाया गया था।

सहायक निदेशक ने बताया कि करन सिंह के एक साथी धनीराम नेगी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 51 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। धनीराम नेगी यह ड्रग्स सप्लाई करता है। एनसीबी ने इस ड्रग्स के स्रोत को ढूंढने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करन सिंह खुद भी नशे का आदी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।